PM Awas Yojana Gramin केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं लाती रहती हैं। इन्हीं में से एक योजना है “प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण” जिसे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बेघर परिवारों को पक्के घर मुहैया कराने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकार पात्र लाभार्थियों को 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
हर साल लाखों लोग इस योजना के तहत आवेदन करते हैं और सरकार लाभार्थी सूची जारी करती है। जिनका नाम इस सूची में शामिल होता है, उन्हें योजना का लाभ मिलता है।
PM Awas Yojana Gramin के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल हो जाता है तो आपको घर बनाने के लिए 1.30 लाख रुपये तक की राशि मिलती है।
- मैदानी क्षेत्रों के लिए – 1.20 लाख रुपये
- पहाड़ी क्षेत्रों के लिए – 1.30 लाख रुपये
जो लोग बेघर हैं या कच्चे मकान में रह रहे हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।
विषय सूची | PM Awas Yojana Gramin
- पीएम आवास योजना ग्रामीण क्या है?
- PM Awas Yojana Gramin Online Form Overview
- पीएम आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य
- PM Awas Yojana Gramin Online Form के लिए पात्रता
- PM Awas Yojana Gramin Online Form के लिए आवश्यक दस्तावेज
- PM Awas Yojana Gramin Online Form के लिए आवेदन कैसे करें?
- पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभ
- पीएम आवास योजना ग्रामीण हेल्पलाइन नंबर
- FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
PM Awas Yojana Gramin क्या है?
इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 25 जून 2015 को की थी। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। यदि आप पात्र हैं और आपका नाम लाभार्थी सूची में आता है, तो आपको सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है।
PM Awas Yojana Gramin Online Form Overview
योजना का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण |
---|---|
शुरुआत किसने की | केंद्र सरकार |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पक्का मकान देना |
लाभ | मैदानी क्षेत्र – ₹1.20 लाख, पहाड़ी क्षेत्र – ₹1.30 लाख |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र के बेघर व कच्चे मकान में रहने वाले लोग |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in |
योजना के उद्देश्य
इस योजना का लक्ष्य गरीब ग्रामीणों को कच्चे मकानों से निकालकर पक्के घर देना है। सरकार चाहती है कि गांवों में रहने वाले लोग भी बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।
PM Awas Yojana Gramin Online Form के लिए पात्रता
- आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले लोग पात्र हैं।
- आवेदक के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- किसी अन्य सरकारी योजना से घर बनाने की सहायता न ली हो।
- आय सीमा – अधिकतम ₹15,000 प्रति माह।
- अब फ्रीज, मोटरसाइकिल होने पर भी योजना के लिए पात्रता बनी रहती है।
PM Awas Yojana Gramin Online Form के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन के संबंधित दस्तावेज
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
PM Awas Yojana Gramin Online Form के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर आवास प्लस एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
- अब ऐप डाउनलोड करें और इसे खोलकर सेल्फ सर्वे विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सेल्फी कैमरा से अपनी फोटो अपलोड करें।
- अब ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर अपना और कच्चे मकान का फोटो अपलोड करें।
- सबमिट बटन दबाएं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
PM Awas Yojana Gramin के प्रमुख लाभ
- पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को ₹1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता।
- मैदानी क्षेत्र के लाभार्थियों को ₹1.20 लाख रुपये तक की मदद।
- सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।
- इससे गरीब लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा।
PM Awas Yojana Gramin हेल्पलाइन नंबर
अगर आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है या योजना से संबंधित कोई सवाल है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6446 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर support-pmayg.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
- पीएम आवास योजना ग्रामीण क्या है?
यह एक सरकारी योजना है, जिसमें गरीब ग्रामीणों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। - आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
https://pmayg.nic.in - हेल्पलाइन नंबर क्या है?
1800-11-6446 पर संपर्क करें।