Navodaya Vidyalaya Class 6th Result समाप्त होने के बाद सभी विद्यार्थियों की नज़रें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। अब आपके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है, क्योंकि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही Navodaya Vidyalaya Class 6th Result 2025 जारी करने वाली है।
इस परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया गया था, जिसमें देशभर से लाखों छात्रों ने भाग लिया था। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे जल्द ही नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपना नाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध होगा।
Navodaya Vidyalaya Class 6th Result: संक्षिप्त जानकारी
आर्टिकल | Navodaya Vidyalaya Class 6th Result |
---|---|
रिजल्ट नाम | JNVST 6 |
एग्जाम डेट | 18 जनवरी (फेज 1) |
रिजल्ट डेट | मार्च – अप्रैल 2025 |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
लोकेशन | पूरे भारत में |
कैटेगरी | रिजल्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
Navodaya Vidyalaya Class 6th Result लेटेस्ट अपडेट
परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी विद्यार्थियों की OMR शीट को संबंधित RO ऑफिस में भेज दिया गया था। फिलहाल, इनकी जांच तेजी से जारी है।
OMR शीट चेकिंग प्रोग्रेस:
- लगभग 55-60% कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।
- शेष कॉपियों की जांच अगले 20-25 दिनों में पूर्ण कर ली जाएगी।
- इसके बाद एक साथ सभी छात्रों का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इसलिए किसी भी अनौपचारिक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट प्राप्त करें।
Navodaya Vidyalaya Class 6th Cut-Off 2025 (अपेक्षित)
नवोदय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। नीचे संभावित कट-ऑफ दी गई है:
केटेगरी | सही क्वेश्चन |
---|---|
GEN | 75-80 |
OBC | 70-80 |
SC | 65-80 |
ST | 63-80 |
EWS | 70-80 |
नोट: यह कट-ऑफ अनुमानित है। वास्तविक कट-ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर और प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगा।
Navodaya Vidyalaya Class 6th Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “JNVST 6th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम चेक करें।
अगर आपका नाम सूची में है, तो आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।
निष्कर्ष:
नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट देखें और किसी भी अफवाह से बचें।