Join Group!

UPSSSC New Vacancy 2025: यूपी में बंपर भर्ती, जानें कौन-कौन से पदों पर निकली वैकेंसी

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

UPSSSC New Vacancy 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के तहत भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट आ चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी समय पहले 40,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया था, लेकिन अब जाकर इस पर ठोस अपडेट सामने आ रही है। अगर आप भी UPSSSC की नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपकी प्रतीक्षा खत्म होने वाली है।

सीएम योगी ने खुद जानकारी दी थी कि लेखपाल, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, लोअर पीसीएस समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, यह नोटिफिकेशन काफी समय से अटका हुआ था, लेकिन अब छात्रों के लिए राहत की खबर है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन-किन पदों पर भर्ती होगी, नोटिफिकेशन कब आएगा और आवेदन प्रक्रिया क्या होगी।


UPSSSC New Vacancy 2025 – पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के तहत कई भर्तियां काफी समय से लंबित हैं। इनमें से कुछ भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं, लेकिन कई पद ऐसे हैं, जिन पर अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था। हालांकि, अब सरकार जल्द ही इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। इस लेख में आपको UPSSSC की नई भर्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

UPSSSC New Vacancy 2025 – Overview

लेख का नाम UPSSSC New Vacancy 2025 Out
डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
कुल पद 40,000+
पदों के नाम लेखपाल, तकनीशियन, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, आदि
नोटिफिकेशन डेट अप्रैल – मई 2025
राज्य उत्तर प्रदेश
श्रेणी भर्ती
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC New Notification 2025 कब तक आएगा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के तहत कई पद 2023 से ही खाली पड़े हैं, लेकिन अब आयोग इन पर भर्ती करने की तैयारी में है। संभावना है कि अप्रैल 2025 से इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होने लगेंगे।

सबसे पहले UP लेखपाल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद अन्य रिक्त पदों पर भी भर्तियां शुरू होंगी। आयोग इन भर्तियों से जुड़ी सभी डिटेल्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।


UPSSSC Upcoming Vacancy 2025 (आने वाली भर्तियां)

नीचे उन पदों की लिस्ट दी गई है, जिन पर UPSSSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी –

महत्वपूर्ण पदों की जानकारी

पद का नाम कुल पद
लेखपाल 6,869
स्टेनोग्राफर 950
नायब तहसीलदार 390
तहसीलदार 390
वरिष्ठ सहायक 1,500
राजस्व निरीक्षक 800

अन्य रिक्त पदों की जानकारी

पद का नाम कुल पद
ग्राम पंचायत अधिकारी 1,468
एक्स-रे तकनीशियन 382
दंत स्वास्थ्य विज्ञानी 288
प्रवर्तन कांस्टेबल 477
लेखा परीक्षक 157
नेत्र परीक्षण अधिकारी 5,512
आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) 709
नक्शानवीस 283

2023 से रिक्त पदों की जानकारी

पद का नाम कुल पद
आयुर्वेद फार्मासिस्ट 1,002
सहायक स्टोर कीपर 200
सहायक लेखाकार 1,828
कनिष्ठ विश्लेषक 417
कनिष्ठ विश्लेषण औषधि 361
सचिव श्रेणी-3 134
प्राविधिक सहायक ग्रुप-C 3,446
अवर अभियंता (सिविल) 4,612
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट 397
बीसीजी तकनीशियन 255

UPSSSC Vacancy Eligibility 2025 (पात्रता)

UPSSSC की नई भर्तियों के लिए पात्रता इस प्रकार होगी –

  • PET (Preliminary Eligibility Test) पास होना अनिवार्य
  • 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं
  • उम्र सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष

ध्यान दें: अलग-अलग पदों के लिए पात्रता अलग-अलग हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।


UPSSSC New Vacancy 2025 Application Fees (आवेदन शुल्क)

सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है।


UPSSSC New Vacancy 2025 Salary (वेतन)

हर पद के लिए वेतनमान अलग-अलग होगा। सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।


UPSSSC New Vacancy 2025 Registration Process (कैसे करें आवेदन?)

अगर आप UPSSSC भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें –

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • “Registration” सेक्शन में जाएं और खुद को रजिस्टर करें
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें
  • अपना PET नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें
  • शैक्षणिक योग्यता, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • शुल्क का भुगतान करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें

निष्कर्ष

अगर आप UPSSSC भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। 40,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां आने वाली हैं, और नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। इसलिए तैयार रहें और अपनी पढ़ाई जारी रखें।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें!

Leave a Comment