Gold Rate Today 2025: 22 and 24 Carat Live Gold Price सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट

Gold Rate Today: धनतेरस के जबरदस्त खरीदारी सीजन के बाद सोने के रेट में जबरदस्त कमी हुई है। सोशल मिडीया के अनुसार देखा जाय तो, दीपावली के समय के सोने के रेट के मुकाबले आज के रेट में ₹9,000 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दिख रही है। यदि आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे है, तो यह एक अच्छा मौका आ चुका है।

मध्यम वर्गीय परिवार हमेशा कम रेट में सोना खरीदना चाहता है। इस साल सोने के भाव जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण आम लोग सोना खरीदने का मन ही नहीं बना रहे है।

Gold Rate Today: आज सोने की कीमत

आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,620 रुपये प्रति दस ग्राम एवं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,150 रुपये प्रति दस ग्राम देखी जा सकती है।

सोने की कीमत कुछ समय पहले ₹1,34,500 तक पहुँच गयी थी, जो अब धीरे धीरे नीचे आ रही है। देखते है यह कीमत कब तक नीचे बनी रहती है।

आगे शादी का सीजन आने वाला है। शादी में बिना सोना के खरीददारी के काफी सारे रश्म रिवाज होते है। बेटी की शादी में गरीब से गरीब कुछ न कुछ सोने अवश्य देते ही है।

Gold rate per 10 grams in major Indian cities

भारत में आज, रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को सोने की दरें स्थिर हैं। 

आज भारत में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,25,620
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,15,150
  • 18 कैरेट सोना: ₹94,220 

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

कीमतों में शहरों के हिसाब से थोड़ा अंतर होता है: 

  • दिल्ली: 24 कैरेट के लिए ₹1,25,770 और 22 कैरेट के लिए ₹1,15,300
  • मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, केरल और कोलकाता: 24 कैरेट के लिए ₹1,25,620 और 22 कैरेट के लिए ₹1,15,150
  • चेन्नई: 24 कैरेट के लिए ₹1,25,450 और 22 कैरेट के लिए ₹1,15,000
  • पटना: 24 कैरेट के लिए ₹1,25,270 और 22 कैरेट के लिए ₹1,15,050 

बाजार का हाल
हाल ही में कीमतों में वृद्धि के बाद, आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। 

कल के मुकाबले आज सोने में गिरावट

आज के दिन इन्टरनेट पर प्रकाशित खबरों के अनुसार अक्टूबर महीने में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कल की तुलना में आज के दिन सोने के भाव में कुछ गिरावट देखने को मिली है। बताते चलें कि जहां कल 24 कैरेट सोना एक ₹1,26,150 से ऊपर तक हो चुका था वह ₹2000 तक घट चुका है।

सोशल मीडिया पर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोने की कीमतों में आकर्षक वृद्धि के बाद अब आगामी दिनों में इसकी कीमतें कुछ कम जरुर हो सकती है हालांकि अभी इन संभावनाओं पर ठोस दावा नहीं किया जा सकते हैं।

Leave a Comment